ठठर में #बावा_कैलाख_नाथ दंगल कमेटी द्वारा विशाल दंगल का आयोजन, #विधायक_शाम_लाल_शर्मा और #सत_शर्मा ने की शिरकत
जम्मू: बावा कैलाख नाथ दंगल कमेटी, ठाठर, बंतलाब द्वारा आज ठाठर में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाम लाल शर्मा, विधायक, एवं सत शर्मा, CA, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
दंगल में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी विशेष रूप से भाग लिया। इस अवसर पर के.डी. सिंह जम्वाल, युवा राजपूत सभा (YRS) के अध्यक्ष मंदीप सिंह रिम्पी, YRS के पूर्व अध्यक्ष राजन सिंह हैप्पी एवं विक्रम सिंह विक्की सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में दंगल कमेटी के चेयरमैन देवी सिंह रकवाल भी उपस्थित रहे।
इस पारंपरिक आयोजन में पहलवानों ने अपने कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया। दंगल के माध्यम से क्षेत्र की पारंपरिक खेल संस्कृति और आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
JK Pulse News
